Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 01:12 PM
जगतपुरा बस्ती में एक घर में कुछ व्यक्तियों ने घुसकर सामान की तोड़-फोड़ कर दी व गहने चोरी कर लिए। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सुमन रानी ने पुलिस को बताया कि गत दिवस उसके जेठ से कुछ व्यक्तियों की लड़ाई हुई थी व उसका जेठ...
सुनाम ऊधम सिंह वाला (बांसल): जगतपुरा बस्ती में एक घर में कुछ व्यक्तियों ने घुसकर सामान की तोड़-फोड़ कर दी व गहने चोरी कर लिए। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सुमन रानी ने पुलिस को बताया कि गत दिवस उसके जेठ से कुछ व्यक्तियों की लड़ाई हुई थी व उसका जेठ उपचाराधीन था।
घर में वह व जेठ का लड़का था। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने आकर उसके पति बारे पूछा फिर एक व्यक्ति ने उसकी बाजू पकड़ ली तथा बाकी लोग घर के सामान की तोड़-फोड़ करने लगे। बाद में देखा तो घर से गहने व नकदी गायब थी। सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।