Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 08:33 AM
शहर की मैणी कालोनी में साऊंड सैटअप का काम करने वाले एक व्यक्ति पर रंजिश के चलते एक आर्केस्ट्रा का काम करने वाली लड़की ने अन्य साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में साजन गावड़ी निवासी जलालाबाद को उपचार के लिए...
जलालाबाद (बंटी): शहर की मैणी कालोनी में साऊंड सैटअप का काम करने वाले एक व्यक्ति पर रंजिश के चलते एक आर्केस्ट्रा का काम करने वाली लड़की ने अन्य साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में साजन गावड़ी निवासी जलालाबाद को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा का काम करने वाली लड़की ने भी इस मामले को छेड़छाड़ बताया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन साजन गावड़ी ने बताया कि वह साऊंड सैटअप का काम करता है और उसका मैणी कालोनी में गोदाम है।
बीती रात करीब 10 बजे जब वह गोदाम के बाहर खड़ा था तो चांदनी नामक लड़की ने अपने साथियों सहित मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। सादज ने बताया कि ये लोग काफी समय से उससे रंजिश निकालना चाहते थे। उधर, दूसरी ओर चांदनी नामक लड़की का कहना है कि हमने पैसे लेने थे और हमें फोन करके बुलाया गया था और जब वह वहां पहुंची तो पैसे देने की बजाय उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके विरोध में उसने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।