Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 12:25 PM
गांव पहाड़पुर के मौजूदा पंच एवं कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के करीबी माने जाते कांग्रेसी नेता धर्म सिंह पहाड़पुर पर गांव के ही 5 व्यक्तियों पर घेर कर हमला करने के आरोप में सदर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
समाना(शशिपाल): गांव पहाड़पुर के मौजूदा पंच एवं कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के करीबी माने जाते कांग्रेसी नेता धर्म सिंह पहाड़पुर पर गांव के ही 5 व्यक्तियों पर घेर कर हमला करने के आरोप में सदर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
सिविल अस्पताल समाना में उपचाराधीन घायल कांग्रेसी नेता धर्म सिंह ने बताया कि गत दिवस वह पटियाला से अपनी कार में वापस आ रहा था। इस दौरान पहले से ही रास्ता रोक कर खड़े रवेड़ गांव के 5 व्यक्तियों ने लाठियों व तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया व उसकी कार की भी तोडफोड़ की। इसी दौरान कुछ अन्य लोगों के आने से आरोपी भाग खड़े हुए।
कांग्रेसी नेता के अनुसार कुछ लोगों द्वारा गांव की पंचायती जमीन पर कब्जा करने व उसके द्वारा मामले के विरुद्ध कार्रवाई करना ही हमले का मुख्य कारण है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस के प्रभारी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि धर्म सिंह के बयानों पर जगदीप सिंह, मक्खन सिंह, गुरध्यान सिंह, गोङ्क्षबद सिंह व भगवान सिंह निवासी गांव पहाड़पुर के विरुद्ध मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।