Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 09:58 AM
कपूरथला व आस-पास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में 2 महिलाओं के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में 2 महिलाओं के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरविन्द्र कौर (45) पत्नी शीतल सिंह निवासी गांव बिशनपुर जट्टां कपूरथला के पति ने बताया कि वह आज अपनी पत्नी के साथ खेतों में काम कर रहा था।
इतने में वहां पर आए उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिनके पास तेजधार हथियार थे, हमला कर उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी तरह एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल में उपचार करवा रही राजवंत कौर (60) पत्नी सरूप सिंह निवासी गांव कांजली के लड़के मनदीप सिंह ने बताया कि उसकी माता घर में अकेली थी। इतने में वहां पर आए उनके पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी माता को हमला कर तेजधार हथियारों से घायल कर दिया।