पैट्रोल पम्प से लूट करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 07:39 AM

2 robbers arrested by the police

एस.एस.पी. उपिंद्रजीत सिंह घुम्मन की सख्त हिदायतों पर चलते हुए पुलिस द्वारा पैट्रोल पम्प से लूट की वारदातें करने वाले गिरोह के 2 मैंबरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जानकारी देते हुए थाना सदर के एस.एच.ओ. मुख्तार सिंह और ए.एस.आई. पलविंद्र...

बटाला (बेरी, सैंडी): एस.एस.पी. उपिंद्रजीत सिंह घुम्मन की सख्त हिदायतों पर चलते हुए पुलिस द्वारा पैट्रोल पम्प से लूट की वारदातें करने वाले गिरोह के 2 मैंबरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जानकारी देते हुए थाना सदर के एस.एच.ओ. मुख्तार सिंह और ए.एस.आई. पलविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि दीवाली वाले दिन दोपहर 1 बजे रंधावा पैट्रोल पम्प खोखर फौजियां से 2 अज्ञात लुटेरों ने 55,000 रुपए की लूट की थी।

इस घटना संबंधी थाना सदर में केस दर्ज था। चौकी दयालगढ़ के इंचार्ज ए.एस.आई. सुरेन्द्र सिंह ने खास मुखबिर की सूचना पर उक्त लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान कंवलजीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी वरपाल और निशान सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी मूधल जिला अमृतसर से हुई है। ए.एस.आई. ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ दौरान माना कि उन्होंने आदमपुर और पनियाड़ के पैट्रोल पम्पों से भी लूट की थी और वे महिलाओं की बालियां भी उतारते थे। उक्त युवकों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!