Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 07:59 AM
हरियाणा-ढोलबाहा मुख्य मार्ग पर नहर के पास 2 कारों की टक्कर होने से 2 लोगों की मौत व 2 के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार हरजिंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह, कुलविंद्र कौर पत्नी हरजिंद्र सिंह, मोहन सिंह पुत्र पूर्ण सिंह,...
हरियाना (रत्ती): हरियाणा-ढोलबाहा मुख्य मार्ग पर नहर के पास 2 कारों की टक्कर होने से 2 लोगों की मौत व 2 के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार हरजिंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह, कुलविंद्र कौर पत्नी हरजिंद्र सिंह, मोहन सिंह पुत्र पूर्ण सिंह, सुरिंद्र कौर पत्नी मोहन सिंह (सभी निवासी नीला नलोआ) कार (नं.पी.बी. 07 एल. 5433) पर गांव लालपुर से अपने गांव नीला नलोआ जा रहे थे।
जब वे नहर के पास पहुंचे तो ढोलबाहा से हरियाना की तरफ आ रही ऑडी कार (नं. पी.बी. 08 सी.एफ. 0044) के साथ उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। परिणामस्वरूप उपरोक्त सभी कार सवार घायल हो गए जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल भुंगा ले जाया गया जहां हरजिंद्र सिंह व सुरिंद्र कौर की मौत हो गई व कुलविंद्र कौर व मोहन सिंह उपचाराधीन हैं। खबर लिखे जाने तक ऑडी कार सवारों बारे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। हादसे के उपरांत वे फरार बताए जा रहे हैं।