Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 05:53 PM
थाना कोतवाली की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस. राहुल कौशल की अगुवाई में 2 व्यक्तियों को जाली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है।
पटियाला(बलजिन्द्र) : थाना कोतवाली की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस. राहुल कौशल की अगुवाई में 2 व्यक्तियों को जाली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए जिशान और अाजाद निवासी गांव गंगोह खालसा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ 489 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार एस.आई. करतार सिंह पुलिस पार्टी समेत घलोड़ी गेट के पास मौजूद थी, जहां सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति जाली करंसी का धंधा करते हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके उनसे 29 हजार रूपए की जाली करंसी बरामद की।