Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 03:22 PM
थाना अमरगढ़ पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
अमरगढ़(जोशी): थाना अमरगढ़ पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
एस.एच.ओ. गुरभजन सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार जगदेव सिंह की तरफ से दौराने गश्त बलविन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह और रानी कौर भजनो पत्नी लेट रिंपी सिंह से 12 ग्राम स्मैक बरामद की। इस मामले में बलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि रानी कौर की गिरफ्तारी बाकी है।