Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 11:01 AM
अवैध चूरा-पोस्त सहित 1 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फगवाड़ा(जलोटा): अवैध चूरा-पोस्त सहित 1 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के ए.एस.आई. मुख्तयार सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित कृपाल कालोनी के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उक्त आरोपी युवक हाथ में एक लिफाफा उठाए गुजर रहा था। वह पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उसके कब्जे से 1 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।