Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 11:51 AM
खेतों में घुसकर बार-बार फसल खराब करने का विरोध करने पर किसान को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला(मल्होत्रा): खेतों में घुसकर बार-बार फसल खराब करने का विरोध करने पर किसान को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन अमरजीत सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी मंसूरवाल दोना ने बताया कि उसने अपने खेतों में तरबूज की फसल गांव डैणविंड के पाल सिंह के साथ लगा रखी है। उनकी तरबूज की फसल को मनू अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ मिलकर खराब कर रहा था। मैंने जब विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंधी दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।