Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 03:28 PM
पूरथला व आसपास के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 1 महिला सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन गुरदयाल सिंह निवासी गांव...
कपूरथला (स.ह.): कपूरथला व आसपास के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 1 महिला सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन गुरदयाल सिंह निवासी गांव धारीवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी चरनजीत कौर के साथ दवाई लेने के लिए कपूरथला आ रहा था। जब वह गांव डैणविंड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मोटर साइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिन्हें राहगीरों की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।