सलमान खान फिर घिरेंगे मुश्किलों में!

Edited By Updated: 21 Jul, 2016 01:25 AM

salman khan in trouble again fall

ज्योतिषीय दृष्टि से फिल्म अभिनेता सलमान खान फिर से मुश्किलों में घिर सकते हैं। मेष लग्र में पैदा हुए सलमान...

जालंधर (धवन): ज्योतिषीय दृष्टि से फिल्म अभिनेता सलमान खान फिर से मुश्किलों में घिर सकते हैं। मेष लग्र में पैदा हुए सलमान जिद्दी स्वभाव के तो हैं पर ईश्वरवादी भी हैं। ज्योतिषी पं. वेद प्रकाश जबाली के अनुसार सलमान को 2002 से शनि महादशा चल रही है। सलमान को 2009 से 2012 तक शुक्र की अंर्तदशा रही जो उनके लिए अत्यंत शुभकारी थी। 2013 तक सूर्य का अंतर रहा जो पंचम का स्वामी है। 
 
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2015 तक सलमान को चंद्रमा की अंतर्दशा चली जिसमें सलमान की ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ी। चंद्र ने खूब चमक भी दी। चंद्रमा चतुर्थेश होकर एकादश भाव में विराजमान है जो कि एक अशुभ संकेत दे रहा है। इसी कारण सलमान धार्मिक कार्य व दान पुण्य करने वाले, गरीब लड़कियों की शादी करवाने वाले व असहायों की मदद  करने की प्रवृत्ति रखते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल 2016 तक मंगल का अंतर रहा जो कि उच्च का होकर दशम भाव में विराजमान है। अब 8वें भाव में राहू जो गोचर में पंचम भाव में स्थित है, वह अति घातक व कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। सलमान को 13 फरवरी 2019 तक राहू की अंतर्दशा चलेगी जो कि सलमान के लिए अतिकष्टकारी तथा  अनेक प्रकार की मुश्किलों को उभारेगी। 
 
उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर 2016 से 28 जनवरी 2017 तक का समय किसी महान घटना का संकेत दे रहा है। इस समय के दौरान उनकी परेशानियां बढ़ जाएंगी। मन पर बोझ रहेगा। इसीलिए सलमान को आने वाले 2 वर्ष में सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाने होंगे। राहू का समय खतरनाक रह सकता है। कोई हादसा, चोट आदि, शूटिंग के दौरान कोई हादसा या जेल यात्रा का योग बनने के संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!