Edited By Updated: 08 Oct, 2015 02:34 PM
बस्ती दानिशमंदां के गुरु रविदास नगर में रहने वाले कृष्ण लाल उर्फ काकू पुत्र तपो राम ने सं
जालंधर (मनोज): बस्ती दानिशमंदां के गुरु रविदास नगर में रहने वाले कृष्ण लाल उर्फ काकू पुत्र तपो राम ने संदिग्धावस्था में किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने के बाद अारोपों से घिरे अंगुराल बंधुअों के मामले में वीरवार को नया मोड़ अाया है।
भाजपा नेता शीतल अौर राजन अंगुराल वीरवार दोपहर थाना पांच गिरफ्तारी देने के लिए पहुंच गए। अंगुराल बंधुअों का कहना था कि वह बेकसूर हैं। उन्होंने न तो पिस्तौल तानी अौर न ही तेजाब डाला। उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। ये उन्हें बर्दाश्त नहीं है। सूचना मिलते ही एसीपी वेस्ट रविंदर पाल सिंह संधू मौके पर पहुंचे अौर उन्हें शांत कर कहा कि वे खुद इस मामले की जांच करेंगे।
गौरतलब है कि कृष्ण लाल ने कल उन पर आरोप लगाए थे कि उसके बेटे सुनील के साथ भाजपा नेता शीतल अंगुराल व राजन अंगुराल रंजिश रखते हैं। आज उनके घर दोनों भाई अपने साथियों सहित आए तथा उसके साथ विवाद करने के साथ उसके मुंह में तेजाब डाल दिया। कृष्ण लाल का आरोप है कि राजन के पास पिस्टल भी थी। जब उसका लड़का बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो उक्त सभी लोग भाग गए।