Edited By Updated: 11 Feb, 2016 12:16 PM
आम आदमी पार्टी की सरकार बने 2 साल पूरे होने वाले हैं
जालंधर (पाहवा): आम आदमी पार्टी की सरकार बने 2 साल पूरे होने वाले हैं। तथाकथित तौर पर चंदे से चलने वाली पार्टी के चंदे में 275 फीसदी बढ़ौतरी दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय पाॢटयों भाजपा व कांग्रेस से तुलना करें तो यह उनके चंदे में हुई कुल 151 फीसदी की वृद्धि दर से बहुत ज्यादा है।
जानकारी के अनुसार 2013-14 और 2014-15 की बात करें तो इस दौरान इन्हें कुल 44.71 करोड़ रुपए का चंदा मिला। रकम जितनी बड़ी है उस पर सवाल भी उतने ही उठ रहे हैं। ये खुलासा हुआ है ए.डी.आर. की रिपोर्ट में। खजाने में 91 लाख रुपए से ज्यादा देने वाले 111 लोग ऐसे हैं जिनके पैन, नाम तथा पते के ब्यौरे का पार्टी ने अपनी प्राप्ति रिपोर्ट में खुलासा नहीं किया है, जबकि कई के तो नाम, पते भी नहीं हैं।
‘आप’ पार्टी को मिला चंदा पिछले साल की तुलना में 275 फीसदी अधिक है। इस बढ़ौतरी की अगर राष्ट्रीय पाॢटयों को मिलने वाले चंदे से तुलना करें तो यह कुल 151 प्रतिशत अधिक है। ‘आप’ को मिले चंदे में से एक चौथाई विदेशों से मिला है। यह रकम 11.02 करोड़ रुपए है। वहीं, देश में उसे सबसे ज्यादा चंदा दिल्ली और महाराष्ट्र से मिला है। इन 2 राज्यों में मिलने वाले चंदे का हिस्सा 44 फीसदी है। दिल्ली से ‘आप’ को 20.42 फीसदी और महाराष्ट्र से 23.28 फीसदी चंदा मिला है। दिल्ली व महाराष्ट्र से पार्टी को मिले चंदे में नाटकीय 1460 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है, जबकि राष्ट्रीय दलों को समान अवधि में इन 2 राज्यों से मिलने वाले चंदे में 83.09 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। पार्टी ने इस बार 20,000 रुपए से कम देने वालों के नामों की सूचना दी है।
पार्टी ने निर्वाचन आयोग को बताया है कि उसने 2.68 करोड़ रुपए इस श्रेणी में दान करने वाले 3,326 लोगों से प्राप्त किए हैं। इनमें मात्र एक रुपया देने वाले लोग भी शामिल हैं।
2013-14 में पार्टी ने यह खुलासा नहीं किया था। 26 लोगों ने 1 रुपए लेकर 50 रुपए तक दिए हैं वहीं 92 ने 51 रुपए से लेकर 501 रुपए का दान दिया है। सभी राष्ट्रीय दलों ने भी इस चंदे का खुलासा किया है।
इस सूची में बजाज इलैक्टोरल ट्रस्ट के नाम पर 3 करोड़ जमा हैं लेकिन चैक नंबर नहीं दिया गया है। एक अन्य नाम प्रिया बंसल के माध्यम से 36 लाख रुपए अलग-अलग समय पर जमा हुए हैं।