बिना सरकारी मदद के इस शख्स ने 160 किलोमीटर लंबी नदी को अपने दम पर किया साफ

Edited By Updated: 09 Apr, 2016 05:43 PM

160 km long river without government help this man to be clear on their own

पंजाब के होशियारपुर में बहती काली बीन नदी कभी बेहद प्रदूषित थी।

जालंधरःपंजाब के होशियारपुर में बहती काली बीन नदी कभी बेहद प्रदूषित थी। इसमें लोगों ने नहाना छोड़ कूड़ा डालना लगे थे। बिना किसी सरकारी मदद के एक व्यक्ति की पहल ने इस 160 किलोमीटर लंबी नदी को  स्वच्छ बना दिया। वह शख्स कोई और नहीं पर्यावरण कार्यकर्ता और सिख धर्मगुरू बलबीर सिंह सीचेवाल हैं। उन्हें इस काम के लिए 'हीरोज आफ एन्वायरनमेंट' की लिस्ट में शुमार किया गया। इस नदी में 40 गांव की नालियों का गंदा पानी मिलात था।।

इससे यह एक गंदे नाले में बदल गई थी। नतीजतन आस-पास के खेतों को पानी नहीं मिल पाता था। वर्ष 2000 में पर्यावरण कार्यकर्ता बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का काम शुरू किया था। उन्होंने अपने साथी और सहयोगी स्वयं सेवकों के साथ मिलकर सबसे पहले इसके तटों का निर्माण किया और नदी के किनारे-किनारे सड़कें बनाई।

जनजागृति अभियान द्वारा लोगों से  कूड़ा कर्कट कहीं और डालने को कहा गया। नदी में मिलने वाले गंदे नालों का रुख मोड़ा गया। सबसे बड़ी बात, नदी के किनारे बसे लोगों को इसकी पवित्रता को लेकर जागरुक किया गया। जिस नदी के किनारे खड़े होने पर लोगों को नाक पर रुमाल रखना पड़ता था, अब उसी नदी के किनारे लोग पिकनिक मनाते हैं।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!