कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 03:54 PM

road accident

गांव डल्लेवाल में कार को अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई, जिससे कार में सवार व्यक्तियों में से 1 की मौत दो गई व 2 गंभीर घायल हो गए।

हरियाना/भुंगा (राजपूत, राजेश): गांव डल्लेवाल में कार को अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई, जिससे कार में सवार व्यक्तियों में से 1 की मौत दो गई व 2 गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रात करीब 12.30 बजे मेजर सिंह अपने 2 साथियों हरमनप्रीत सिंह व सतनाम सिंह समूह निवासी गांव धन्नोवाल अपनी कार पर सवार होकर गढ़दीवाल-हरियाना मेन रोड से अपने गांव आ रहे थे कि गांव डल्लेवाल में उनकी कार को पीछे से किसी अज्ञात वाहन द्वारा जोर से टक्कर मार दी गई। हादसा होने के बाद कार पलट कर सड़क के साथ लगते खेतों में जाकर गिर गई। कार में सवार मेजर सिंह व हरमनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सतनाम सिंह द्वारा उक्त घटना के बारे में फोन करके अपने परिवार और थाना हरियाना की पुलिस को सूचित किया गया। गंभीर रूप से घायल मेजर सिंह को सिविल अस्पताल होशियारपुर दाखिल करवाया गया परन्तु वहां डाक्टरों द्वारा उसे मृतक घोषित कर दिया गया। हरमनप्रीत सिंह व सतनाम सिंह को भी गंभीर घायल होने पर होशियारपुर के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!