Edited By Updated: 26 Jun, 2016 11:31 AM
जिला जेल में बंद एक हवालाती सुखविन्द्र सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव धूरे थाना आदमपुर जिला जालंधर, जिसे पुलिस गार्द
होशियारपुर : जिला जेल में बंद एक हवालाती सुखविन्द्र सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव धूरे थाना आदमपुर जिला जालंधर, जिसे पुलिस गार्द चैकिंग के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई थी, ने गार्द में शामिल एक हैड कांस्टेबल केवल कृष्ण पर हथकड़ी से हमला कर दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार थाना मेहटियाना में थाने के मुंशी व संतरी पर जानलेवा हमला करने की 2 घटनाओं मेें गिरफ्तार आरोपी सैंट्रल जेल होशियारपुर में बंद था। आज उसने पैर में चोट के कारण दर्द की शिकायत करते हुए जेल अधिकारियों से सिविल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जेल अधिकारियों ने उसे अन्य कैदियों के साथ उपचार हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया।
सिविल अस्पताल में डाक्टरों द्वारा चैकिंग के बाद उसे दोबारा केंद्रीय जेल ले जाने के लिए जब पुलिस वैन में बैठाया जाने लगा तो उसने हथकड़ी से हैड कांस्टेबल पर वार करके उसे घायल कर अपनी नस काट ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाऊन के प्रभारी इंस्पैक्टर गोपाल सिंह गोराया अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए व हंगामा कर रहे सुखविन्द्र सिंह को वापस जेल भिजवा दिया। इंस्पैक्टर गोराया ने बताया कि पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने के आरोप में धारा 307, सरकारी ड्यूटी में हस्तक्षेप करने के आरोप में धारा 357, 332 व 186 तथा पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में धारा 224 के अधीन एक अन्य केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर विधिवत तौर पर गिरफ्तार किया जाएगा।