Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 10:41 AM
आनंद राइस मिल में गत रात लगभग 3 बजे आग लग जाने से लाखों का नुक्सान हो गया। राइस मिल के मालिक विनोद रल्हण ने बताया कि लगभग रात 3 बजे धान को सुखाने वाले ड्रायर में अचानक आग लग गई जिस कारण इस मशीनरी में पड़ी लाखों रुपए की धान जल कर राख हो गई। इसके साथ...
दसूहा(संजय): आनंद राइस मिल में गत रात लगभग 3 बजे आग लग जाने से लाखों का नुक्सान हो गया। राइस मिल के मालिक विनोद रल्हण ने बताया कि लगभग रात 3 बजे धान को सुखाने वाले ड्रायर में अचानक आग लग गई जिस कारण इस मशीनरी में पड़ी लाखों रुपए की धान जल कर राख हो गई। इसके साथ ही मशीनरी भी पूरी तरह जल कर राख हो गई।
उन्होंने रात लगभग 3 बजे दसूहा पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी लेकिन दसूहा में फायरब्रिगेड की व्यवस्था न होने के कारण लगभग 2 घंटे बाद ऊंची बस्सी से फायरब्रिगेड आया, तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। फायरब्रिगेड को भी आग बुझाने में काफी समय लग गया। इस संबंध में लोगों ने मांग की है कि दसूहा में तुरंत फायर ब्रिगेड सेवा चालू की जाए।