Edited By Updated: 25 Nov, 2015 03:49 PM
नगर के मोहल्ला रविदास नगर में मंगलवार दोपहर मनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह ने अपने साथ लिव-इन-रिलेशन
होशियारपुर (अश्विनी): नगर के मोहल्ला रविदास नगर में मंगलवार दोपहर मनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह ने अपने साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली लड़की सुखविन्द्र उर्फ रीना रानी की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानरकारी अनुसार मनप्रीत सिंह मूल रूप से थाना बाघापुराना के अधीन गांव नत्थूके का निवासी है जबकि सुखविन्द्र कौर उर्फ रीना बिजो गांव की निवासी थी। ये दोनों लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे।
मनप्रीत सिंह ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सुखविन्द्र कौर के साथ एक मंदिर में विधिवत विवाह करवाया था। कत्ल की वजह उसकी पत्नी के देह व्यापार में लिप्त रहना बताया जा रहा है।
मनप्रीत ने बताया कि कई बार उसे गलत काम करने के लिए रोका गया लेकिन उसने बात न मानी जिससे दोनों में तकरार रहने लगी। आज दोपहर उसने सुखविन्द्र को घर से बाहर लाकर उस पर किरपाण से वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया। कत्ल की
प्राप्त विवरण के अनुसार सुखविन्द्र की हत्या के पश्चात लोगों ने मनप्रीत को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। डी.एस.पी. समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के अधीन केस दर्ज करके आरोपी को विधिवत तौर पर गिरफ्तार कर लिया है।