Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 01:41 PM
वन्य जीव संरक्षण विभाग के वनपाल खोज एवं सिखलाई सर्कल बस्सी जाना में सेवारत ठेका व अस्थायी कर्मचारियों को पिछली सरकार द्वारा 16 मार्च 2017 को बतौर बेलदार रैगुलर किया गया था लेकिन 5 फरवरी 2018 को वनपाल द्वारा इन 33 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...
होशियारपुर (जैन): वन्य जीव संरक्षण विभाग के वनपाल खोज एवं सिखलाई सर्कल बस्सी जाना में सेवारत ठेका व अस्थायी कर्मचारियों को पिछली सरकार द्वारा 16 मार्च 2017 को बतौर बेलदार रैगुलर किया गया था लेकिन 5 फरवरी 2018 को वनपाल द्वारा इन 33 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने पर बहुत बड़ा बवाल मच गया है।
पीड़ित कर्मचारियों ने आज पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फैडरेशन के प्रदेश प्रधान सतीश राणा के नेतृत्व में वनपाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके जंगलात वर्कर्ज यूनियन के सर्कल प्रधान संतोख सिंह, उप-प्रधान गुरबचन सिंह व जिला प्रधान गुरदयाल सिंह ने कहा कि 9 माह पश्चात नोटिस जारी करके इन कर्मचारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें जनवरी माह का वेतन भी नहीं दिया गया।उन्होंने सरकार से यह नोटिस तुरंत वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नोटिस वापस न लिया गया तो यूनियन संघर्ष करेगी तथा अदालत का सहारा लेने के लिए मजबूर होगी।