Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 04:24 PM
जालंधर रोड पर पिपलावालां गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग बाइक सवार कुलवीर सिंह पुत्र गिरधारी सिंह निवासी गांव नंगल डाडा (पांचटा)गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया...
होशियारपुर(अमरेन्द्र): जालंधर रोड पर पिपलावालां गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग बाइक सवार कुलवीर सिंह पुत्र गिरधारी सिंह निवासी गांव नंगल डाडा (पांचटा)गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
घायल कुलवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से होशियारपुर किसी काम से आ रहा था। आई.टी.आई.कॉलेज के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते वह घायल हो गया।