यू.बी.डी.सी. नहर से महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 12:00 PM

woman dead body found in canal

कानवां पुलिस ने गांव नरोट मेहरा में गुजरने वाली यू.बी.डी.सी. नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद किया है। कानवां पुलिस के ए.एस.आई. तरसेम लाल ने बताया कि मृतका की पहचान हरप्रीत कौर (38) पत्नी दलविन्द्रप्रीत सिंह निवासी बुद्धि नगर के रूप...

पठानकोट(शारदा): कानवां पुलिस ने गांव नरोट मेहरा में गुजरने वाली यू.बी.डी.सी. नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद किया है। कानवां पुलिस के ए.एस.आई. तरसेम लाल ने बताया कि मृतका की पहचान हरप्रीत कौर (38) पत्नी दलविन्द्रप्रीत सिंह निवासी बुद्धि नगर के रूप में हुई है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर एक मोपेड (नं.पी.बी.07 जैड/9371) नहर के किनारे काफी देर से खड़ी है। पुलिस पार्टी ने जब सूचना पर कार्रवाई करते हुए वहां उक्त दोपहिया वाहन को लेकर आस-पास छानबीन की तो नहर में से महिला का शव बरामद हुआ। व्यापक छानबीन करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त महिला अपने मकान में अकेली रहती थी। मृतका के मायके जो कि बरनाला के रहने वाले हैं, को सूचित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!