Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 09:48 AM
चोला साहिब के दर्शन करने वाली संगत की जेब काटने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को कलानौर पुलिस ने लोगों की मदद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति नवतेज सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव धामिया...
गुरदासपुर (विनोद): चोला साहिब के दर्शन करने वाली संगत की जेब काटने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को कलानौर पुलिस ने लोगों की मदद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति नवतेज सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव धामिया जिला होशियारपुर अपने गांव के लोगों के साथ इस पवित्र मेले में चल रहे संग के साथ चल रहा था। जब वह कलानौर में फल विक्रेता से फल खरीदने लगा तो उसने पाया कि उसकी जेब में रखा पर्स चोरी हो चुका था।
पर्स में 12 हजार रुपए नकद राशि सहित आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसैंस आदि भी थे। हताश हो नवतेज सिंह अपने साथियों के साथ डेरा बाबा नानक की तरफ जा रहा था कि उसके एक साथी मंजीत सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी गांव धामिया ने एक व्यक्ति को किसी अन्य की जेब काटते हुए देखा तो मंजीत सिंह व नवतेज सिंह ने लोगों की मदद से उस जेब काटने वाले पर काबू पाया जिसकी पहचान डैनियल मसीह पुत्र डेविड मसीह निवासी धारीवाल के रूप में हुई। लोगों ने डैनियल मसीह को पुलिस के हवाले कर दिया।
कलानौर पुलिस ने डैनियल से की गई पूछताछ के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर उसके साथ भोला मसीह पुत्र दर्शन मसीह निवासी धारीवाल, रोहित पुत्र प्रेम निवासी निवासी धारीवाल, जीना पत्नी कश्मीर तथा रानी पत्नी इन्द्र मसीह निवासी गांव पक्खोके को भी गिरफ्तार कर सभी से 2 मोबाइल, 5 पर्स (खाली) तथा 1800 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।