Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 03:22 PM
हरचोवाल रोड़ पर अडडा बसरावां में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक पति-पत्नी के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बटाला (सैंडी): हरचोवाल रोड़ पर अडडा बसरावां में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक पति-पत्नी के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
इस संबंधी जानकारी देते लखविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी तुगलवाल ने बताया कि उनकी लड़की की एक महीने बाद शादी है और वह अपनी पत्नी सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार में विवाह की शापिग करने जा रहे थे। अडडा बसरावां के निकट एक तेज रफ्तार कार सवार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।