Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 04:54 PM
एंटी नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने ए.एस.आई. इंचार्ज त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में 2 कथित तस्करों को 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ पुलिस की तरफ से थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस की तरफ...
फिरोजपुर (कुमार): एंटी नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने ए.एस.आई. इंचार्ज त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में 2 कथित तस्करों को 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ पुलिस की तरफ से थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है।
ए.एस.आई. त्रिलोचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब शाम के समय पुलिस पार्टी डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज राजिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार गश्त कर रही थी, तब पुलिस ने गांव दुलचीके के एरिया में अलीके में निहंगा वाले झुगे की ओर जाते रास्ते पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को खड़े देखा, जिन्हें पकड़ कर तलाशी दौरान 1 किलो अफीम बरामद हुई। गौर है कि पकड़े गए दोनों तस्कर आपस में बाप-बेटा हैं।एंटी नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर रेंज की पुलिस की तरफ से 1 किलो अफीम सहित पकड़े गए कथित तस्कर। (मनदीप)