नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के विरोध में रोष धरने, नारेबाजी से थमे चक्के

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 01:03 PM

protest

संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर आज पंजाब भर के समूह डिपुओं पर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर चक्का जाम कर कामकाज ठप्प रखा। इस मौके पर पंजाब रोडवेज फिरोजपुर डिपो पर कर्मचारियों की तरफ से रोष धरना दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने...

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, शैरी): संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर आज पंजाब भर के समूह डिपुओं पर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर चक्का जाम कर कामकाज ठप्प रखा। इस मौके पर पंजाब रोडवेज फिरोजपुर डिपो पर कर्मचारियों की तरफ से रोष धरना दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जहां सरकार की गलत नीतियों संबंधी लोगों को जानकारी दी, वहीं सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार की नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी में प्राइवेट के रेशों को 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 कर यह साबित कर दिया है कि उसकी प्राइवेट ऑप्रेटरों के साथ मिलीभगत है। चक्का जाम के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान पनबस रमेश सिंह, प्रदेश महासचिव सुखपाल सिंह एस.सी. यूनियन ने कहा कि सरकार बनने से पहले कांग्रेस ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म करने की बात करती थी लेकिन आज 1 वर्ष बीतने पर भी ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म करने की बजाए किराए बढ़ाकर और सभी स्टैंडों के टाइम टेबल में धांधली कर प्राइवेट बसों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब खजाना खाली होने का शोर मचा रही है, वहीं खजाना भरने वाले विभाग को खत्म करने जा रही है।  इस दौरान डिपो प्रधान गुरजीत सिंह, सुखबीर सिंह कर्मचारी दल, बलवंत सिंह, गुरदर्शन सिंह, अरविन्द्र सिंह, ओंकार सिंह, जतिन्द्र सिंह, कमलजीत सिंह, हरमीत सिंह, दविन्द्र कुमार, ओम प्रकाश, संत राम, अजीत सिंह सोढी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में वे संघर्ष को और तेज करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!