6 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 10:48 AM

police arrest smuggler

सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह और ए.एस.आई. सुखदर्शन सिंह के नेतृत्व में 2 कथित तस्करों को 6 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह और ए.एस.आई. सुखदर्शन सिंह के नेतृत्व में 2 कथित तस्करों को 6 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। 

 एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि एस.पी. इंवैस्टीगेशन अजमेर सिंह बाठ और डी.एस.पी. (डी.) भूपिन्द्र सिंह भुल्लर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गत सायं गुरदित्ती वाला हैड पर नाकेबंदी की हुई थी। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आते हरबंस सिंह पुत्र बलदेव सिंह और बलदेव सिंह पुत्र जीत सिंह (बाप-बेटा) निवासी नया गुरदित्ती वाला को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनसे 6 किलो अफीम और 12500 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। 

भूपिन्द्र सिंह सिद्धू, अजमेर सिंह बाठ और भूपिन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने माना कि वे भवानीगढ़ से 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलो कीमत पर अफीम लेकर आए थे, जिसमें मिलावट कर आगे बेचा जाना था। उन्होंने माना कि इससे पहले वे राजस्थान व मध्य प्रदेश बार्डर से 1 किलो अफीम और 100 ग्राम चूरा-पोस्त लाकर बेच चुके हैं। सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस की तरफ से 6 किलो अफीम और साढ़े 12 हजार रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किए गए कथित तस्करों को आज जीरा की अदालत में पेश किया गया। 
जहां अदालत ने दोनों को 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!