Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 05:53 PM
पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 300 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर(कुमार): पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 300 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि एस.एस.पी. फिरोजपुर के दिशा-निर्देशानुसार थाना आरफके की पुलिस ने ए.एस.आई. महल सिंह के नेतृत्व में गत शाम गांव अटारी के एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शक के आधार पर स्विफ्ट डिजायर कार सवारों की तलाशी लेने पर उनसे 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ दौरान व्यक्तियों ने पुलिस को अपना नाम सुरिन्द्र सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी कामलपुर जिला जालंधर और जोगा सिंह बताया।