नववर्ष पर घरों में गूंजी नन्ही किलकारियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 10:50 AM

new year 2018

नववर्ष को जहां हर किसी ने अपने ढंग से मनाया, वहीं परमात्मा ने कई घरों में नन्ही किलकारियों की बख्शीश प्रदान की है। सिविल अस्पताल में 31 दिसम्बर रात 11 बजे से लेकर 1 जनवरी दोपहर 1.30 बजे तक कुल 4 बच्चों ने जन्म लिया। जब लोग नववर्ष के जश्र में डूबे...

फिरोजपुर(मल्होत्रा): नववर्ष को जहां हर किसी ने अपने ढंग से मनाया, वहीं परमात्मा ने कई घरों में नन्ही किलकारियों की बख्शीश प्रदान की है। सिविल अस्पताल में 31 दिसम्बर रात 11 बजे से लेकर 1 जनवरी दोपहर 1.30 बजे तक कुल 4 बच्चों ने जन्म लिया। जब लोग नववर्ष के जश्र में डूबे हुए थे तो सिविल अस्पताल में रात 11:31 बजे रजनी ने बच्ची को जन्म दिया।

बस्ती टैंकां वाली की रहने वाली रजनी ने कहा कि नववर्ष पर उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है, जो शुभ संदेश है। वैसे भी उनके परिवार में बेटों और बेटियों में कोई फर्क नहीं समझा जाता और वह अपनी इस नन्ही परी की परवरिश लड़कों से बढ़कर ही करेंगी। प्रात: 4.16 बजे गुरजंट सिंह निवासी कंबोज नगर की पत्नी हरजीत कौर ने एक लड़के को जन्म दिया। 16 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे गुरजंट सिंह व हरजीत कौर तथा उनके  परिजन नववर्ष पर मिली इस सौगात पर बेहद खुश हैं। वहीं, गांव कुतुबदीन वाला की प्रियंका पत्नी प्रदीप कुमार ने सोमवार सुबह 8.10 बजे बच्ची को जन्म दिया।

प्रदीप कुमार ने बताया कि जनवरी 2017 में उनकी शादी हुई थी और उनके घर पहले बच्चे के रूप में कन्या ने जन्म लिया है। वह संतान के रूप में बेटी पाकर बहुत खुश हैं क्योंकि आजकल बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं। परमजीत कौर पत्नी बलजीत सिंह ने सोमवार दोपहर 1:28 बजे लड़के को जन्म दिया। परमजीत कौर फिरोजपुर की रहने वाली है और उसका मायका फिरोजपुर में है। इनका एक और 3 साल का बेटा है। नवजन्मे बच्चे के दादा बलकार सिंह व दादी मनिन्द्र कौर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वाहेगुरु ने नए साल पर उन्हें यह सौगात देकर उनकी खुशियां चौगुनी कर दी हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!