Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 01:25 PM
फाजिल्का में अप्रैल माह में विकास कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे और इन विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। यह बात फाजिल्का के विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया ने नगर कौंसिल कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद कही।
फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का में अप्रैल माह में विकास कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे और इन विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। यह बात फाजिल्का के विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया ने नगर कौंसिल कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद कही।
आज नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी रजनीश गिरधर, एम.ई. व सुपरिंटैंडैंट की उपस्थिति में विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया ने कहा कि विकास कार्यों में शहर के सभी वार्डों को शामिल किया गया है। सभी वार्डों की गलियों, नालियों के अलावा सीवरेज व वाटर सप्लाई की व्यवस्था को भी इसमें शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि फाजिल्का के विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर विधायक घुबाया ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनमें से कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और शेष समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को मौके पर आदेश दिए।