Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 04:55 PM
थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने जिले के एक गांव में पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने संबंधी मामला दर्ज किया है। पुलिस को...
फाजिल्का(नागपाल): थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने जिले के एक गांव में पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने संबंधी मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि 8 मार्च, 2018 को रात लगभग 8 बजे उसका पिता जंगीर सिंह उसे अपने ट्रक में ले गया।
जंगीर सिंह ने ट्रक में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और कहा कि यदि उसने यह बात अपनी मां को बताई तो वह उसका गला दबा देगा। बताया जा रहा है कि जंगीर सिंह ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और अपनी बेटी के साथ फिर से बलात्कार किया।