Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 10:49 PM
2 दिन पहले मक्खू के नज़दीक पैलेस में हथियारबंद नौजवान की तरफ से डी.जे. मालिक वरिन्दरपाल सिंह उर्फ अरविन्द गिल पर हमला करके गोली मार कर अरविन्द को गंभीर ज़ख्मी कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान आज दोपहर मौत हो गई।
फिरोजपुर/मक्खू(कुमार/मनदीप/वाही): 2 दिन पहले मक्खू के नज़दीक पैलेस में हथियारबंद नौजवान की तरफ से डी.जे. मालिक वरिन्दरपाल सिंह उर्फ अरविन्द गिल पर हमला करके गोली मार कर अरविन्द को गंभीर ज़ख्मी कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान आज दोपहर मौत हो गई।
गौरतलब है कि मक्खू के क्राऊन कैसल पैलेस में गत दिवस प्रोग्राम करने गए डी.जे. संचालक और डांसरों के साथ 1 दर्जन के करीब लोगों ने मारपीट की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित डी.जे. कर्मचारी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, असला एक्ट एवं मारपीट करने की धाराओं तहत थाना मक्खू में मामला दर्ज किया था। सब-इंस्पैक्टर रमन कुमार ने बताया कि अब इन लोगों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।