लाखों  की जुआ राशि समेत 17 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 05:04 PM

arrested

जि़ला फाजिल्का पुलिस कप्तान केतन पाटिल बलिराम के दिशा-निर्देशों अनुसार, डी.एस.पी अशोक कुमार और थाना सिटी  एस.एच.ओ अभिनव चौहान के नेतृत्व में थाना सिटी के ए.एस.आई पवन कुमार ने पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के साथ मिल कर कार्रवाई करते हुए शहर के भाई संत...

जलालाबाद (सेतिया):जि़ला फाजिल्का पुलिस कप्तान केतन पाटिल बलिराम के दिशा-निर्देशों अनुसार, डी.एस.पी अशोक कुमार और थाना सिटी  एस.एच.ओ अभिनव चौहान के नेतृत्व में थाना सिटी के ए.एस.आई पवन कुमार ने पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के साथ मिल कर कार्रवाई करते हुए शहर के भाई संत सिंह गुरुद्वारे के नजदीक एक चौबारे में जुआ खेलते कुल 17 व्यक्तियों को बड़ी राशि समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

इस संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई पवन कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने  मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय शहर के गुरुद्वारा भाई संत सिंह के नजदीक एक चौबारे पर जुआ खेल रहे कुल 17 व्यक्तियों को जुए की 4 लाख 39 हज़ार 500 रुपए के राशि समेत गिरफ्तार किया है। 

 

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी नजदीक गुरुद्वारा भाई संत सिंह, सन्दीप कुमार पुत्र केवल कृष्ण, दीपक कुमार पुत्र विजय कुमार, कुलविन्दर लाल पुत्र जगदीश लाल, अमित कुमार पुत्र राज कुमार, विपन कुमार पुत्र बलवीर चंद सभी निवासी जलालाबाद, गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह, अशोक कुमार पुत्र सुरिन्दर कुमार, मुकेश कुमार पुत्र तीर्थ राम, राजिन्दर सिंह पुत्र गुरचरन सिंह, सुजान सिंह पुत्र महेन्दर सिंह, सोहन लाल पुत्र देस राज, जसवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह सभी निवासी श्री मुक्तसर साहब, सन्दीप कुमार पुत्र रत्न लाल, शुशील कुमार पुत्र रोशन लाल, गुलशन कुमार पुत्र खरैत लाल सभी निवासी फाजिल्का और चरनजीत सिंह पुत्र अविनाश चंद्र निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। ए.ऐस.आई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से जुए की राशि समेत गिरफ़्तार किये गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!