Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 01:24 PM
थर्मल प्लांट को बंद करने के विरोध में कच्चे कर्मचारियों द्वारा चलाया गया पक्का मोर्चा 9वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर सरकार खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके अलावा मिनी सचिवालय के गेट समक्ष...
बठिंडा (सुखविंद्र): थर्मल प्लांट को बंद करने के विरोध में कच्चे कर्मचारियों द्वारा चलाया गया पक्का मोर्चा 9वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर सरकार खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके अलावा मिनी सचिवालय के गेट समक्ष लेटकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस द्वारा भारी पुलिस फोर्स की मदद से प्रदर्शनकारियों को मिनी सचिवालय में जाने से रोका गया।थर्मल कांट्रैक्ट वर्कर्ज को-आर्डीनेशन कमेटी पंजाब के कन्वीनर राजिंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि थर्मल कर्मचारी छोटे बच्चों सहित धरने में पिछले 9 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं परन्तु प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार द्वारा उनकी कोई सार नहीं ली गई। उन्होंने मांग की थर्मल बंद करने के फैसले पर सरकार फिर विचार करे और कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। अगर उनकी मांगें न मानी गईं तो वह पक्के मोर्चे को जारी रखेंगे।
नाटक के जरिए पेश की सरकार की नीतियां
धरने दौरान विभिन्न नाटककारों द्वारा अपने नाटकों जरिए सरकार की नीतियां पेश की जा रही हैं। आज के धरने में नाटककार हरविंद्र सिंह दीवाना द्वारा एक इंकलाबी नाटक ‘नया जीवन’ पेश कर सरकार की विरोधी नीतियों से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की गलत नीतियों कारण लोग दिनों-दिन कमजोर होते जा रहे हैं और संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं।