Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 01:54 PM
न्यूजीलेंड के ऑकलैंड में 14 दिसंबर 2017 को सिख नौजवान कमलप्रीत सिंह की एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। कमलप्रीत सिंह पंजाब के शहर मानसा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार कमलप्रीत 20 जनवरी, 2012 को न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड गया था, जहां वह पढ़ाई के...
ऑकलैंड /मानसाः न्यूजीलेंड के ऑकलैंड में 14 दिसंबर 2017 को सिख नौजवान कमलप्रीत सिंह की एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। कमलप्रीत सिंह पंजाब के शहर मानसा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार कमलप्रीत 20 जनवरी, 2012 को न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड गया था, जहां वह पढ़ाई के साथ- साथ ट्राला भी चलाता था।
14 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्र में ट्राले की जांच के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अपने ही ट्राले के नीचे आ गया। न्यूजीलेंड में ही 17 दिसंबर को कमलप्रीत का अंतिम संस्कार किया गया। अब उसका परिवार उसकी अस्थियां लेकर वापस पंजाब आ गया है और 5 जनवरी 2018 को मानसा में उसकी अंतिम अरदास की जाएंगी।