Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 07:46 AM
एक विवाहिता ने ससुराल परिवार पर मारपीट करने के आरोप लगाते कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी देते सिविल अस्पताल में उपचाराधीन निशा निवासी मिनी सचिवालय रोड ने बताया कि उसका विवाह 4 वर्ष पहले बठिंडा में हुआ था। उसकी एक डेढ़ वर्ष की लड़की है और अब भी...
बठिंडा (विजय): एक विवाहिता ने ससुराल परिवार पर मारपीट करने के आरोप लगाते कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी देते सिविल अस्पताल में उपचाराधीन निशा निवासी मिनी सचिवालय रोड ने बताया कि उसका विवाह 4 वर्ष पहले बठिंडा में हुआ था। उसकी एक डेढ़ वर्ष की लड़की है और अब भी वह प्रैगनैंट है।
उसने आरोप लगाया कि गत सायं घरेलू झगड़े को लेकर उसके ससुराल परिवार ने उसकी मारपीट कर दी और उसके पेट में टांगें मारीं। इसके बाद उसने अपने मायके को सूचित किया। पीड़िता की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनको पता चलने पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में लड़की को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।