Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 12:23 PM
गांव बुर्ज डल्ला की धर्मशाला से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। सहायक थानेदार सुरिंद्र सिंह ने बताया कि गांव बुर्ज डल्ला के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया था कि गांव की धर्मशाला में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ...
नथाना (बज्जोआणिया): गांव बुर्ज डल्ला की धर्मशाला से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। सहायक थानेदार सुरिंद्र सिंह ने बताया कि गांव बुर्ज डल्ला के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया था कि गांव की धर्मशाला में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है व मृतक इस गांव का नहीं है।
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद सहारा की मदद से शव को सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया। सुरिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 40-45 साल है व उसकी बाजू पर विष्णु अंकित है। सहारा जनसेवा के अनुसार मृतक के नजदीक से सल्फास की गोलियां बरामद हुई हैं। हो सकता है कि उक्त व्यक्ति ने खुदकुशी की हो।