सुखबीर बादल ने गुरु नगरी की बदली नुहार से मीडिया को करवाया अवगत

Edited By Updated: 25 Oct, 2016 10:03 AM

sukhbir singh badal

गुरु नगरी श्री अमृतसर आज एक अद्भुत नजारा पेश कर रही थी

अमृतसर : गुरु नगरी श्री अमृतसर आज एक अद्भुत नजारा पेश कर रही थी, जिसका मुख्य ङ्क्षबदु श्री दरबार साहिब को जाते रास्ते का हुआ कायाकल्प था। अमृतसर शहर की ऐतिहासिक महत्ता को नए पक्ष से बिल्कुल नए तरीके से रूपायमान करने के लिए उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज सौंदर्यीकरण के अलग-अलग पक्षों पर प्रकाश डाला। इस उद्देश्य के लिए करवाई गई मीडिया वॉक में देश-विदेश के समाचार-पत्रों, मैगजीन आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुखबीर बादल ने बताया कि श्री दरबार साहिब में 250 करोड़ रुपए की लागत से प्लाजा बनाया गया है। इसी प्रकार श्री दुग्र्याणा मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने घोषणा की कि अगले 5 वर्षों में पवित्र शहर का संपूर्ण कायाकल्प कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने टाऊन हाल में भारत के विभाजन से संबंधित अजायब घर का दौरा भी किया जहां उन्हें अजायब घर कमेटी के ट्रस्टीज ने सम्मानित किया। 50 करोड़ की लागत से मल्टीमीडिया इंटरप्रिटेशन सैंटर द्वारा सिख धर्म व इसके सरबत के भले के मंत्र को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। इस केंद्र में 4 गैलरियों में से गुजरने पर न सिर्फ पंजाब, बल्कि 2 अन्य भाषाओं में अन्य भाईचारों के लोगों को श्री दरबार साहिब के इतिहास बारे में जानकारी मिलती है। तीसरी गैलरी में श्री दरबार साहिब के मॉडल, आस-पास में होती रोजाना और त्यौहारी गतिविधियों बारे वीडियो द्वारा जानकारी मिलती है। भारतीय संविधान की सारगॢभता को दर्शाता भारत की संसद का ढांचा खड़ा करने के साथ-साथ संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। शहर के प्रसिद्ध फव्वारा चौक में इंगलैंड की रानी विक्टोरिया की प्रतिमा अंग्रेज सरकार ने लगाई थी, वहां अब शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। पहले स्तर में शेरों के 65 मुंहों वाले फव्वारे स्थापित किए गए हैं, जो महाराजा रणजीत सिंह की बहादुरी की प्रस्तुति दर्शाते हैं। देश की सबसे बड़ी एल.ई.डी. सारागड़ी पार्किंग में स्थापित की गई है, जिसमें रोजाना एक घंटा श्री दरबार साहिब से शबद-कीर्तन दिखाया जाएगा। इससे पहले उन्होंने अतिथियों को बताया कि श्री दरबार साहिब को जाते रास्ते के आस-पास इमारतों पर गोल्ड मैटेलिक रंग करवाया गया है, जो इसकी राष्ट्रीयता की पहचान करवाता है। इससे पहले सुखबीर बादल ने न्यू अमृतसर के पास बने गोल्ड अमृतसर गेट से भी मीडिया को रू-ब-रू करवाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!