Edited By Updated: 30 Sep, 2016 04:52 PM
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई ने एस.जी.पी.सी. सदस्य इंद्रमोहन सिंह को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से बर्खास्त कर दिया गया है।
नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई ने एस.जी.पी.सी. सदस्य इंद्रमोहन सिंह को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से बर्खास्त कर दिया गया है।
पार्टी प्रधान मनजीत सिंह जी.के. ने इंद्रमोहन सिंह की पार्टी विरोधी लोगों के साथ बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए इस बात का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी दल के वक्ता परमिन्दर पाल सिंह ने दी है।
उन्होंने कहा कि दल में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वालों को पार्टी से बाहर निकाल कर प्रधान साहिब ने पार्टी कैडर को अनुशासन के दायरे में रखने का फर्ज निभाया है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई करने वालों को दल में किसी कीमत पर रहने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।