डी.सी. आफिस के समक्ष किसान जत्थेबंदियों का धरना,सरकार खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Edited By Updated: 29 Jul, 2016 11:52 AM

protest

किसानों के कर्ज की माफी के लिए संघषर्शील जत्थेबंदियों द्वारा शुरू किया कर्जा मुक्ति मोर्चा तरनतारन के डी.सी. दफ्तर के समक्ष तीसरे दिन भी जारी रहा

तरनतारन : किसानों के कर्ज की माफी के लिए संघषर्शील जत्थेबंदियों द्वारा शुरू किया कर्जा मुक्ति मोर्चा तरनतारन के डी.सी. दफ्तर के समक्ष तीसरे दिन भी जारी रहा जिसमें महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न नेताओं ने कर्ज की माफी के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता इंद्रजीत सिंह कोटबुड्ढा, आजाद संघर्ष कमेटी के नेता हरजिंदर सिंह टांडा, किरती किसान यूनियन नेता पुरुषोत्तम सिंह गिल ने मोर्चे की अगुवाई करते कहा कि किसानों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के कन्वीनर कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किरती किसान यूनियन के नेता गुरदेव सिंह कालेशाह ने कहा कि 5 एकड़ तक जमीन के मालिक किसानों को मुफ्त ट्यूबवैल कनैक्शन जारी किए जाएं व डा. स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए। इस मौके पर कर्मजीत सिंह तलवंडी, हरबंस सिंह नत्थूचक्क, बलदेव सिंह गहरी, करनैल सिंह चीमा, गुलजार सिंह तुड़, काबल सिंह, अनोख सिंह वेईपुई, महिंदर सिंह, मेहर सिंह सखीरा, बचित्तर सिंह सराए अमानत खां, दलेर सिंह राजोके आदि नेताओं ने डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल को ज्ञापन सौंपा।

    Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!