Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 09:38 AM
क्षेत्र जंडियाला गुरु के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग-1 पर स्थित माडल टाऊन के नजदीक ऑटो की एक्टिवा से टक्कर में 5 व्यक्ति घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार के सुबह करीब 6 बजे जी.टी. रोड जंडियाला गुरु नजदीक मॉडल टाऊन के पास एक ऑटो गलत दिशा से आ रहा था,...
जंडियाला गुरु (मुनीश): क्षेत्र जंडियाला गुरु के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग-1 पर स्थित माडल टाऊन के नजदीक ऑटो की एक्टिवा से टक्कर में 5 व्यक्ति घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार के सुबह करीब 6 बजे जी.टी. रोड जंडियाला गुरु नजदीक मॉडल टाऊन के पास एक ऑटो गलत दिशा से आ रहा था, जिसने जंडियाला गुरु की ओर से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सफेद रंग की एक्टिवा (नंबर- पी.बी.-02, डी.सी.-6385) का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया व उस पर सवार 3 युवकों में से पीयूष, योषिक को चोटें लगीं व चांद का बचाव हो गया, जो घर से ट्यूशन पढऩे के लिए जा रहे थे। जबकि ऑटो (नंबर पी.बी. 46 एम 7311), जिसे सुखदेव सिंह निवासी एकलगड्डा चला रहा था। यह हवेली से रात की ड्यूटी वाली लेबर को वापिस उनके घर छोड़ने जा रहा था, जिसमें सवार औरतों में से भोली, इंद्रजीत कौर नामक महिला को भी चोट लगी है।
इन सभी को इलाज के लिए जंडियाला गुरु के उम्मीद अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।