Edited By Urmila,Updated: 09 Feb, 2024 02:47 PM
वर्णनीय है कि उक्त वारदात में दो व्यक्तियों द्वारा एक वकील से नकदी व मोबाईल छीना गया था।
धूरी (जैन): थाना सिटी धूरी की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य सहित लूट का माल खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस सबंधी थाना प्रमुख सौरभ सभ्रवाल ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख संगरूर सरताज सिंह चहल तथा डी.एस.पी धूरी तलविंदर सिंह गिल के निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ छेड़े गए अभियाण के तहत सिटी पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी गत 2 फरवरी की रात को स्थानीय ट्रक यूनियन से बरड़वाल को जाती लिंक रोड़ पर एक समारोह से वापिस लौट रहे एक वकील से हथियार की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वालों में शामिल था। वर्णनीय है कि उक्त वारदात में दो व्यक्तियों द्वारा एक वकील से नकदी व मोबाईल छीना गया था।
उन्होंने बताया कि इस सबंधी विभिन्न जांच टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने कि जहां इस वारदात में शामिल बूटा सिंह उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया है, वहीं उन्होंने लूट का माल खरीदने वाले एक कबाड़िया नामी व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनसे विभिन्न वारदातों में लूटे गए 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी बूटा सिंह का अपराधिक रिकार्ड भी है तथा उक्त लूट की वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने ऐसी वारदातों पर नकेल डालने हेतू लोगों को शक्की व्यक्तियों सबंधी किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील भी की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here