बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 30 Nov, 2024 03:40 PM

youth arrested with stolen bullet motorcycle

3 युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर जालंधर बाईपास की तरफ आ रहे थे।

लुधियाना (अनिल) : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके 2 साथी फरार बताए जा रहे हैं।

उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार सिंगारा सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की 3 युवक चोरी किए हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर जालंधर बाईपास की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए चोरी के बुलेट मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहचान पुलिस ने निशांत बैस वासी स्वरूप नगर के रूप में की गई है, जबकि आरोपी के फरार साथियों की पहचान लव और नीतीश के रूप में की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!