Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 10:19 AM
थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नशीले कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नशीले कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अशोक कुमार चौकी इंचार्ज डल्ला, एच.सी. रजिन्द्र कुमार, एच.सी. लखविन्द्र सिंह, एच.सी. गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ मोटरसाइकिलों पर गश्त करते हुए गांव रामपुर जगीर से तोती साइड को जा रहे थे कि उन्हें गांव मनियाला के निकट गांव शेरपुर दोना वाली सड़क की तरफ से एक नौजवान पैदल आता दिखा, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा कर वापस मुडऩे लगा। इस पर पुलिस पार्टी ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया, जिसने अपना नाम गुरविन्द्र सिंह पुत्र हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव कंग खुर्द, थाना लोहियां, जिला कपूरथला बताया।
तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति से 45 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान एच.सी. बलकार सिंह मुख्य मुंशी, एच.सी. सुरजीत लाल आदि भी उपस्थित थे।