Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2023 12:50 PM

जिस कारण वह सड़क पर ही बैठ गए है, जहां उनके द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
पंजाब डेस्कः यूथ अकाली दल द्वारा चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे की मांग को लेकर यूथ अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अकाली कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। इसके चलते प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है और धरना शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री को मांग पत्र देने पर अड़े हैं।उन्होंने कहा कि या तो 25 सदस्यों का जत्था मुख्यमंत्री के पास मांग पत्र देने जाएगा या फिर सरकार का कोई प्रतिनिधि यहां आकर मांग पत्र ले जाएं।