हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2019 01:33 PM

young man died

टिप्पर पर तिरपाल डालते समय करंट लगने से आज प्रात: 1 नौजवान की मौत हो गई। वर्णन योग्य है कि उक्त नौजवान 2 बहनों का इकलौता भाई था और वह बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखता है। नौजवान के माता-पिता बुजुर्ग हैं और वह अकेला ही पूरे परिवार का खर्चा चला रहा...

काठगढ़(राजेश/बैंस): टिप्पर पर तिरपाल डालते समय करंट लगने से आज प्रात: 1 नौजवान की मौत हो गई। वर्णन योग्य है कि उक्त नौजवान 2 बहनों का इकलौता भाई था और वह बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखता है। नौजवान के माता-पिता बुजुर्ग हैं और वह अकेला ही पूरे परिवार का खर्चा चला रहा था। 

जानकारी अनुसार गांव रैल माजरा का करीब 24 वर्षीय जोबनप्रीत पुत्र प्यारा सिंह ड्राइवरी करता था और वह गांव हसनपुर के निवासी मनजीत चौहान का टिप्पर चलाता था। वह आज भी टिप्पर लोड कर उसके ऊपर तिरपाल डालने लगा तो अचानक टिप्पर के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप में घायल होकर गिर गया।

इस दौरान मौके पर टिप्पर मालिक उसे तुरंत इलाज के लिए बलाचौर के सिविल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोबनप्रीत की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना काठगढ़ के एस.एच.ओ. परमिन्दर सिंह पुलिस पार्टी के साथ बलाचौर अस्पताल पहुंचे और 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!