मकान मालिकों से परेशान युवक ने खाया जहर, मरने से पहले वीडियो बनाकर बताया सच

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Dec, 2020 12:32 PM

young man commit suicide

जटाना गांव में एक 40 वर्षीय युवक ने मकान मालिकों से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या..........

खन्ना: जटाना गांव में एक 40 वर्षीय युवक ने मकान मालिकों से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले परमिंदर सिंह द्वारा कार में बैठकर बनाई गई वीडियो में उसने मकान मालिक व उसके परिवार को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी हरजीत कौर के बयानों पर मकान मालिक हरमेल सिंह, उसकी पत्नी नरिंदरपाल कौर  निवासी जटाना हाल निवासी दोराहा, परविंदर सिंह और प्रदीप सिंह निवासी जटाना के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि वह जटाना में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना वाले दिन घर में उसका बेटा मौजूद था तो डिप्रैशन में आए परमिंदर सिंह ने जहर निगल लिया, उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

हरजीत कौर ने बताया कि मकान मालिक पिछले कई दिनों से घर खाली करने के लिए दबाव बना रहा था। मकान मालिक से मकान का सौदा हो गया था, जिसको लेकर उसके पति ने मकान मालिक के बेटे पप्पू को 5 लाख रुपए दिए थे। लेकिन पप्पू की मौत हो गई। पप्पू की मौत के बाद से मकान मालिक अपने दूसरे बेटे व पत्नी के साथ उन्हें परेशान कर रहा था। उनका सामान भी घर से बाहर फैंक दिया था। इसके बाद से उसका पति डिप्रैशन में था जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। एस.एच.ओ. हेमंत कुमार ने बताया कि 4 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!