Edited By Kamini,Updated: 12 Sep, 2023 04:15 PM

महानगर में एक महिला की तेजधार हथियारों हत्या करने की बड़ी वारदात सामने आई है।
लुधियाना (संजय गर्ग): थाना समराला के अधीन पड़ते गांव जलनपुर में घरेलू कलह के चलते आज दिनदहाड़े एक अधेड़ उम्र के जेठ द्वारा अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त घर में मृतका के पति समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन जब तक वे मदद के लिए पहुंचे, महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलनपुर गांव निवासी शमशेर सिंह अपनी पत्नी कर्मजीत कौर (40) और 2 बच्चों के साथ अपने बड़े भाई मोहन सिंह (55) के परिवार के साथ एक मकान में रहता था। उनके घर में पैसों और बच्चों को लेकर अक्सर छोटा-मोटा विवाद होता रहता था। शमशेर सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई मोहन सिंह के 5 बच्चे हैं और वह परेशान रहता था। आज सुबह करीब 9.30 बजे जब उसकी पत्नी छत पर कपड़े सुखाने गई तो उसका बड़ा भाई पीछे से पहुंचा और अचानक उस पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसने अनगिनत वार किए। जब तक वह मदद के लिए पहुंचा, उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शमशेर सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए उसके बड़े भाई मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here