अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार ने नैशनल हाईवे पर लगाया धरना

Edited By Mohit,Updated: 21 Aug, 2019 10:19 PM

woman death

स्थानीय कस्बा लाडोवाल में बीती रात एक महिला सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

लुधियाना (अनिल): स्थानीय कस्बा लाडोवाल में बीती रात एक महिला सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिस के बाद महिला को ईलाज के लिए सिविल अस्पालत में भर्ती करवाया गया। यहां पर महिला की मौत हो गई।

जिस सबंधी थाना प्रभारी बलविन्दर सिंह व जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि महिला की पहचान गुरमीत कौर (64) पत्नी ज्ञान सिंह वासी लाडोवाल के रूप में की गई है। पुलिस ने महिला के बेटे गुरदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिस के बाद शव का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद जब शव को शमशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लेजाया जा रहा था तो उक्त महिला के परिवार ने शव को थाने के बाहर सड़क पर रख कर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 

PunjabKesari

थाना प्रभारी ने बताया कि 2 महीने पहले महिला के बेटे, भाई के खिलाफ 11 साल की बच्ची का रेप करके हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था और जिस सबंधी पुलिस पड़ताल कर रही है और इसी मामले को प्रभावित करने के चलते और मामला खारज करके चलते महिला के परिवार ने धरना लगाया था। पंरतु महज 15 मिन्ट के बाद ही उक्त लोगों ने शांति पूर्वक धरना उठा लिया गया और महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!