Edited By Vaneet,Updated: 04 Oct, 2018 09:27 PM
शिरोमणि अकाली दल के फिरोजपुर से लोकसभा मैंबर शेर सिंह घुबाया ने आज बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि जब ....
नई दिल्ली/चंडीगढ़(कमल): शिरोमणि अकाली दल के फिरोजपुर से लोकसभा मैंबर शेर सिंह घुबाया ने आज बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि जब तक शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल हैं, उतनी देर तक वह पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव फिरोजपुर से ही लड़ेंगे परन्तु किस पार्टी से लड़ेंगे इस बारे उन्होंने अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई अच्छी पार्टी उनको ऑफर करती है तो वह मौका हाथों नहीं जाने देंगे।
बता दें कि सुखदेव सिंह ढींडसा के इस्तीफे के बाद शेर सिंह घुबाया ने आज पार्टी के खिलाफ बयान जारी किया है। उन्होंने सीधे तौर पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को निशाने पर लिया है। इस मामले में अकाली दल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि घुबाया किस पार्टी का रूख करते हैं।